Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : असामाजिक तत्वों के निशाने पर धार्मिक स्थल, 8 माह में आठ घटनाएं

Ranchi : झारखंड के धार्मिक स्थल असामाजिक तत्वों के निशाने पर है. असामाजिक तत्वों ने पिछले 8 माह के अंदर आठ घटनाओं को अंजाम दिया है. बीते 15 अप्रैल को बोकारो में असामाजिक तत्वों ने दो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया. यह पहला मौका नहीं है, जब झारखंड में किसी धार्मिक स्थल पर हमला किया गया हो. इससे पहले भी असामाजिक तत्वों ने कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है. (पढ़ें, रीजीजू">https://lagatar.in/rijiju-alleges-aam-aadmi-party-used-anna-hazare-to-get-power/">रीजीजू

का आरोप, आम आदमी पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया)

आठ माह में असामाजिक तत्वों  8 घटनाओं को दिया अंजाम 

15 अप्रैल 2023 : बोकारो के माराफारी थाना इलाके के कसियाटाड़ मैदान स्थित धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. 3 अप्रैल 2023 : साहिबगंज में पटेल चौक के पास एक धार्मिक स्थल में कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी. 4 फरवरी 2023 : बोकारो में एक धार्मिक स्थल में चोरी की घटना सामने आयी है.  इतना ही नहीं चोरों ने धार्मिक स्थल में जमकर तोड़फोड़ भी की थी. 3 जनवरी 2023 : दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित वस्तु फेंक दिया था. 1 नवंबर 2022 : लोहरदगा में धार्मिक स्थल के शिखर पर चढ़ सिरफिरे ने तोड़फोड़ की थी. 5 अक्टूबर 2022: गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर गंदगी फैलायी थी. 30 सितंबर 2022 : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जमडीहा पंचायत इलाके के कुबरीटांड में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गयी थी. 28 सितंबर 2022 : रांची के मेन रोड के मल्लाह टोली स्थित एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गयी थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-day-district-level-chess-competition-from-april-21/">रांची

: तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 21 अप्रैल से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही