Ranchi : झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (रेरा) ने बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम लगाने और विभिन्न जिलों के बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए फिर 10 प्रोजेक्ट के आवेदन को रद्द कर दिया है. इस साल अब तक में कुल 42 प्रोजेक्ट के आवेदन को खारिज कर दिया गया है. बताया जाता है कि रेरा के तहत प्रोजेक्ट में अनियमितता बरतने के कारण और जरूरी दस्तावेज नहीं सौंपने के कारण इन प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से रोक दिया गया है. उनके आवेदन को ही खारिज कर दिया गया है.
में विद्रोहियों का बड़ा हमला, 100 पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा [wpse_comments_template]
बिल्डरों की मनमानी पर लगेगी लगाम : रेरा सचिव
रेरा सचिव रंजीत चौधरी ने 10 प्रोजेक्ट के आवेदन रद्द करने पर कहा कि बिल्डरों द्वारा प्रोजेक्ट से जुड़े सही दस्तावेज नहीं सौंपे गये. इसलिए इन प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है. झारखंड रेरा आगे भी बिल्डरों पर पूरी सख्ती से करवाई करेगा. बिल्डरों की मनमानी पर रेरा लगाम लगायेगा.यहां कर सकते हैं ऑनलाइन कंप्लेन
बिल्डर की मनमानियों से परेशान ग्राहक ऑनलाइन कंप्लेन भी कर सकते हैं. झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी में ऑनलाइन कंप्लेन रजिस्टर्ड कराने की सुविधा उपलब्ध है. उपभोक्ता इमेल आईडी rera.jharkhand@gmail.com और हेल्पलाइन नंबर 06512210170 पर घर बैठे ही शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.इन 10 नये प्रोजेक्ट को रेरा ने किया है रद्द
प्रोजेक्ट का नाम पता 1) गंगाजल वैली अपार्टमेंट बरियातू 2) नारायणी एन्क्लेव कोर्ट अपर बाजार 3) श्रीचंद्रा रेलवे स्टेशन रोड 4) अनामिका अपार्टमेंट धनबाद 5) शेखर श्री रेजीडेंसी धनबाद 6) शिवाय एन्क्लेव एन्क्लेव धनबाद 7) महादेव एन्क्लेव हेसाग 8) आदित्य सिंडिकेट फेज आदित्यपुर 9) हर्षवर्धन रेजीडेंसी चास बोकारो 10) विष्णु एन्कलेव एंड श्रीराम रेजीडेंसी हजारीबाग इसे भी पढ़ें – बलूचिस्तान">https://lagatar.in/insurgents-attack-in-balochistan-claim-to-have-killed-100-pak-soldiers/">बलूचिस्तानमें विद्रोहियों का बड़ा हमला, 100 पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा [wpse_comments_template]
Leave a Comment