Search

 
 
 

झारखंड आरक्षी भर्ती परीक्षा : सभी जिलों में सभी वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित

 
Rajnish Prasad  Ranchi :   झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आरक्षी भर्ती के लिए परीक्षा ली जायेगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 24 जिलों में अलग-अलग संख्या में रिक्तियां है. लेकिन सभी जिलों में सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी 1, ओबीसी 2, एसटी और एससी) के लिए एक सामान सीटें रिजर्व नहीं हैं. कुछ जिलों में केवल महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है, तो कही सिर्फ सामान्य वर्ग के लिए. वहीं कही ओबीसी 1 तो कही ओबीसी 2 तो कही एसटी और कही एससी के लिए सीटे आरक्षित हैं.

रांची-सिमडेगा में अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति की सीट रिजर्व नहीं  

राजधानी रांची की बात करें तो यहां केवल सामान्य वर्ग के लिए सीटें आरक्षित हैं. यहां अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है.  हालांकि खूंटी जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है. सिमडेगा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है. गुमला जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है.

कोडरमा -बोकारो-धनबाद में एसटी-एससी के लिए सीट रिजर्व नहीं

हजारीबाग में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है. कोडरमा में अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है. चतरा में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है. गिरिडीह में भी अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है. रामगढ़ जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है. बोकारो जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है. धनबाद जिले में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है.

दुमका-जामताड़ा-गोड्डा-साहिबगंज-पश्चिमी सिंहभूम में एसटी-एससी के लिए सीट रिजर्व नहीं

पलामू जिले की बात करें तो वहां अनुसूचित जन जनजाति के लिए सीट रिजर्व है. लातेहार में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है. दुमका में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है. जामताड़ा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी सीट रिजर्व नहीं है. देवघर में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है. गोड्डा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी सीट रिजर्व नहीं है. साहिबगंज जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है. पश्चिमी सिंहभूम में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है.

जानिए कहां हैं कितनी रिक्तियां

बता दें कि आरक्षी परीक्षा में कुल 4919 रिक्तियां निकली है, जिसमें 3799 फ्रेशर और 1120 बैकलॉग है. वहीं सभी जिलों में अलग-अलग रिक्तियां है. सबसे ज्यादा गिरिडीह जिला में 452 रिक्तियां हैं.

नियमित नियुक्ति

  • - रांची :  76
  • - खूंटी :  86
  • - सिमडेगा :103
  • - गुमला : 12
  • - हजारीबाग : 212
  • - कोडरमा : 42
  • - चतरा : 50
  • - गिरिडीह : 452
  • - रामगढ़ : 200
  • - बोकारो : 136
  • - धनबाद : 337
  • - पलामू : 44
  • - लातेहार : 112
  • - दुमका : 164
  • - जामताड़ा : 52
  • - देवघर : 343
  • - गोड्डा : 46
  • - साहिबंगज : 131
  • - पश्चिमी सिंहभूम : 322
  • - सरायकेला खरसावां : 305
  • - जेएपीटीसी : 10
  • - रेल धनबाद : 244
  • - जेडब्ल्यूएफएस : 14
  • - सीटीसी : 52
  • - रेल जमशेदुपर : 254

रिक्त (बैकलॉग)

  • - खूंटी : 27
  • - गुमला : 51
  • - लोहरदगा : 123
  • - हजारीबाग : 146
  • - कोडरमा : 17
  • - चतरा : 127
  • - पलामू : 148
  • - लातेहार : 50
  • - गढ़वा : 04
  • - पाकुड़ : 49
  • - पूर्वी सिंहभूम : 288
  • - जेपीएम : 06
  • - रेल धनबाद : 43
  • - जेडब्ल्यूएफएस : 20
  • - सीटीसी : 20
  • - रेल जमशेदपुर : 01
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही