Search

 
 
 

झारखंड में लैंप्स पैक्स को ब्याज मुक्त लोन व बिरसा पक्का चेक डैम योजना की समीक्षा बैठक

नेपाल हाउस में सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में पूंजी की कमी से जूझ रहे लैंप्स पैक्स को ब्याज मुक्त लोन प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है. इसका उद्देश्य लैंप्स पैक्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. विभाग लोन के ब्याज का बोझ अपने कंधों पर उठाएगा.
 

Ranchi : नेपाल हाउस में सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में पूंजी की कमी से जूझ रहे लैंप्स पैक्स को ब्याज मुक्त लोन प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है. इसका उद्देश्य लैंप्स पैक्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. विभाग लोन के ब्याज का बोझ अपने कंधों पर उठाएगा.

 

बैठक में लैंप्स पैक्स को कंप्यूटरीकृत करने की दिशा में चल रहे कार्य की जानकारी ली गई. अब तक राज्य में करीब 1500 लैंप्स पैक्स कंप्यूटरीकृत किए जा चुके हैं जबकि 1200 लैंप्स पैक्स को कंप्यूटरीकृत करने का कार्य जारी है.

 

इस वर्ष झारखंड में बिरसा फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 13 लाख किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है. रबी फसल की बीमा के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

 

समीक्षा बैठक में राज्य के सभी पांच फेडरेशन के कामकाज की जानकारी भी ली गई. झारखंड में करंज की मांग लगातार बढ़ रही है. टरबेरा कंपनी ने लगभग 33 MT करंज झारखंड के किसानों से खरीदा है.

 

इसके साथ ही मिलेट और मधु को बढ़ाने की दिशा में भी विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. झासको फिश के जरिए कोडरमा, बोकारो और जमशेदपुर में मत्स्य उत्पादकों को उचित दाम पर बाजार उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है.

 

भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान बिरसा पक्का चेक डैम योजना की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना को शामिल किया गया है. अधिकारियों को योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया.

 

इसके अलावा राज्य के तालाबों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया भी पूर्ण करने को कहा गया. अधिक बारिश की वजह से राज्य भर के तालाब फिलहाल पानी से भरे हुए हैं. संभावना जताई जा रही है कि जनवरी माह से इस योजना पर कार्य शुरू किया जा सकेगा.

 

समीक्षा बैठक में विशेष सचिव गोपाल जी, निबंधक सहयोग समितियां शशि रंजन, भूमि संरक्षण विभाग निदेशक अशोक सम्राट, JMTTC कार्यपालक निदेशक आर पी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही