Chaibasa (Sukesh Kumar) : पुटिदा से लेकर चाईबासा केलेंडे के बीच चल रहे फोरलेन बाईपास सड़क निर्माण कार्य का झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने एक बार फिर विरोध किया
है. इसे लेकर अभियान के संयोजक सन्नी
सिंकु ने शनिवार को सरजोमगुटु में में एक आवश्यक बैठक की
. सन्नी सिंकु ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में पदस्थापित सक्षम पदाधिकारी भू अर्जन से सबंधित कार्य को किसी भी गांव में ग्राम सभा से बिना सहमति लिए ही धड़ल्ले से कर रहें है, जो आपत्तिजनक है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-only-one-chapakal-on-a-population-of-250-villagers-forced-to-drink-chuan-water/">चक्रधरपुर
: 250 की आबादी पर मात्र एक चापाकल, चुआं का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण डीसी ने भूमि अधिग्रहण करने के लिए निर्देश किया जारी
पश्चिम सिंहभूम कोल्हान अनुसूचित जिला है. यहां सामाजिक, पारंपरिक मानकी मुंडा व्यवस्था प्रवृत्त है. पेसा कानून लागू है. अनुसूचित क्षेत्र और जिला में प्रशासन और नियंत्रण का मामला सामान्य क्षेत्र से अलग है. जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. जब पारंपरिक ग्रामसभा को मान्य माना गया है तो यहां केंद्र या राज्य प्रायोजित परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है. लेकिन जिला प्रशासन ग्राम सभा की सहमति को आवश्यक नहीं समझती है. बता दें कि दिन पूर्व उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में जिला समाहरणालय में आहूत बैठक करने के बाद बाईपास
सड़क निर्माण करने के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण करने संबंधी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया
है. बैठक में झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक अमृत मांझी, सुमंत सिंकु, नारायण पूर्ति, महेंद्र
जामुदा और अन्य उपस्थित
थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment