Search

लालू यादव से मिले झारखंड राजद के महासचिव इरफान, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के नेता और संगठन के प्रदेश महासचिव इरफान अहमद अंसारी ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान लालू ने इरफान को झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी है. वहीं इरफान ने लालू प्रसाद की सेहत का हाल-चाल भी जाना. बता दें कि लालू प्रसाद यादव जब रिम्स में एडमिट थे, इस दौरान इरफान अंसारी उनके सेवादार के रूप में लंबे समय तक सेवा कर चुके हैं.

झारखंड में पार्टी करेगी बेहतर प्रदर्शनः अरशद अंसारी

वहीं राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अरशद अंसारी ने भी लालू से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. अरशद ने कहा पार्टी के सर्वमान्य नेता से मिलकर ऊर्जा का संचार हुआ है. आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राजद झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करेगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-smuggler-arrested-with-10-kg-ganja/">रांची

शहर में 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp