Search

 
 
 

झारखंड राजद के नेता अनिल सिंह आजाद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

 
Ranchi : झारखंड राजद के नेता अनिल सिंह आजाद के निधन से पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है. प्रदेश मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. पार्टी के नेताओं ने आजाद के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की. संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने में आजाद ने अहम भूमिका निभाई थी. लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांत को मानते हुए राजद को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया था. वे जिला अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके थे. उनके निधन से पूरा राजद परिवार दुखी है. ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. शोक सभा में युवा अध्यक्ष रंजन यादव, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, कमलेश यादव, साहिल सहानी, सारोज यादव, विजय रविदास, अशोक यादव, सुदेश्वर राम, राहिल राज, प्रमोद यादव सहित अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की. इसे भी पढ़ें – पटना">https://lagatar.in/jdu-mlc-dinesh-singh-detained-at-patna-airport-information-about-receipt-of-huge-amount-of-cash-patna-bihar-jdu-mlc-dinesh-singh-custody-inquiry/">पटना

एयरपोर्ट पर ह‍िरासत में ल‍िए गए JDU MLC दिनेश सिंह, भारी मात्रा में म‍िला कैश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही