Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को बिहार विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों के लिए वोटिंग होनी है. इनमें कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा की सीट है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में प्रचार का कमान झारखंड प्रदेश राजद के सभी जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी संभालेंगे. संजय ने कहा कि सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए दोनों सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल को जिताने के लिए पार्टी के हर एक कार्यकर्ता मेहनत करेंगे. पार्टी का एक-एक नेता और कार्यकर्ता दोनों ही विधानसभा में लालटेन लेकर घर-घर जाएंगे. लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांत को बताने का काम करेंगे और राजद को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगे. इसे भी पढ़ें- जेपी">https://lagatar.in/jp-patel-appointed-bjp-state-vice-president-balmukund-general-secretary-mistry-soren-appointed-state-minister/">जेपी
पटेल बने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, बालमुकुंद महामंत्री, मिस्त्री सोरेन बनाये गये प्रदेश मंत्री
व मनोहरपुर में ट्रेनों के ठहराव और परिचालन को लेकर 8 को आजसू करेगी रेल चक्का जाम
पटेल बने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, बालमुकुंद महामंत्री, मिस्त्री सोरेन बनाये गये प्रदेश मंत्री
24 अक्टूबर को पलामू के छतरपुर में होगा तेजस्वी यादव का आगमन
प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि 24 अक्टूबर को पलामू जिले के छतरपुर में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है. तेजस्वी यहां पर आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे.सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील
संजय ने कहा कि राजद के संगठन को मजबूत करना है. इसलिए सदस्यता अभियान को और तेज करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पूर्व में सदस्यता लेने वाले लोगों की रसीद को प्रदेश कार्यालय में जमा करें. इसे भी पढ़ें- गोइलकेरा">https://lagatar.in/rail-will-jam-on-8th-for-stoppage-and-operation-of-trains-in-goilkera-and-manoharpur/">गोइलकेराव मनोहरपुर में ट्रेनों के ठहराव और परिचालन को लेकर 8 को आजसू करेगी रेल चक्का जाम
Leave a Comment