Ranchi: झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल एक बार फिर अपनी पार्टी को स्थापित करने की कवायद में जुट गई है. 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से एकमात्र उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता को चतरा विधानसभा से जीत मिली और महागठबंधन की सरकार में वे श्रम मंत्री हैं. वहीं एक बार फिर 2024 के चुनाव से पूर्व पार्टी अपने पुराने तेवर में लौटने की तैयारी कर रही है, और इसकी जिम्मेदारी बिहार के उपमुख्यमंत्री और युवा नेता तेजस्वी यादव के कंधे पर है.
इसे पढ़ें- ग्यारहवीं">https://lagatar.in/process-of-application-for-enrollment-in-class-xi-begins-in-schools/">ग्यारहवीं
कक्षा में नामांकन के लिए स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों के साथ पूर्व सांसद भी रहेंगे मौजूद
राजद के प्रधान महासचिव और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि 1 फरवरी को पटना में झारखंड राजद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे. झारखंड के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-district-election-officer-cum-deputy-commissioner-reviewed-preparations-for-nomination/">रामगढ़
विधानसभा उपचुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा पंचायत से प्रदेश स्तर तक किया जाएगा संगठन को मजबूत
वहीं राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बैठक का उद्देश्य झारखंड में संगठन को मजबूत करना है. पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की वस्तु स्थिति से तेजस्वी यादव अवगत होंगे और झारखंड में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर विस्तार से विचार किया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभावार संगठन को मजबूत करने की तैयारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment