Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अभय सिंह ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव का आभार जताया. कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा. संगठन को लंबा समय दिया हूं और संगठन को चलाने का अनुभव भी है. 2024 में राष्ट्रीय जनता दल की इस राज्य में एक अलग पहचान होगी. ईद के बाद तेजस्वी यादव का कार्यक्रम कोडरमा अथवा गिरिडीह में होने की उम्मीद है.
के आलोक दुबे ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को भेंट किया अंगवस्त्र, मिला संदेश
गर्मी बढ़ते ही शहर में सांड़ भी हुए गरम, फेल हुआ नगर निगम [wpse_comments_template]
चार लोकसभा सीट पर राजद की दावेदारी
अभय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 4 सीटों पर राजद अपनी दावेदारी पेश करती है. इसमें पलामू, चतरा, कोडरमा और गोड्डा में पार्टी का जनाधार मजबूत है और संगठन ने यहां पर चुनाव भी लड़ा है, जीत भी हासिल की है. वहीं विधनसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा. सीट शेयरिंग के मसले पर महागठबंधन की बैठक होगी और इसमें हमारे डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे. पढ़ें- पासवा">https://lagatar.in/alok-dubey-of-paswa-presented-angvastra-to-archbishop-felix-toppo-received-a-message/">पासवाके आलोक दुबे ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को भेंट किया अंगवस्त्र, मिला संदेश
मिशन 2024 में बूथ लेवल पर होगी तैयारी
मिशन 2024 में लगने का समय आ गया है. बूथ लेवल पर तैयारी की जाएगी. इसके लिए हर एक जिले का दौरा करेंगे। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और हमारे यूथ आइकन तेजस्वी यादव के सोच को आगे बढ़ाना है. वर्तमान में हमारी पार्टी से एकमात्र विधायक है. लेकिन आने वाले समय में हमारा संगठन किंग और किंग मेकर की भूमिका में बनकर उभरेगा.प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद
राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, विशु विशाल, इरफान अहमद अंसारी. अंजल किशोर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-as-the-heat-increased-even-the-bulls-became-hot-in-the-city-municipal-corporation-failed/">धनबाद:गर्मी बढ़ते ही शहर में सांड़ भी हुए गरम, फेल हुआ नगर निगम [wpse_comments_template]
Leave a Comment