Search

 
 
 

झारखंड राजद की इफ्तार पार्टी गुरुवार को, प्रभारी जयप्रकाश यादव पहुंचे रांची

 
Ranchi :  बिहार में डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव की दावत-ए-इफ्तार पार्टी में सियासी नेताओं के जुटान के बाद अब झारखंड राजद द्वारा रांची में इफ्तार का आयोजन किया गया है. पार्टी मुख्यालय में गुरुवार शाम 6 बजे आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव रांची पहुंचे हैं.

भाईचारा का पैगाम देता है रमजान : जयप्रकाश नारायण

रांची एयरपोर्ट पर जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि रमजान माह की शुभकामना देने के लिए झारखंड आया हूं. यह महीना भाईचारा, प्यार, शांति और साथ मिलकर रहने का पैगाम देता है.

इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे प्रभारी

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस पवित्र रमजान माह के मुबारक मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव इफ्तार पार्टी में शामिल रहेंगे. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष इसमें शामिल होंगे.

एयरपोर्ट पर ये रहे मौजूद

जयप्रकाश नारायण यादव के आने पर  रांची एयरपोर्ट पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह, झारखंड युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव मंतोष यादव, इरफान अंसारी, कमलेश यादव, अरशद अंसारी, अंजल किशोर सिंह, शहनाज खान, विनोद सिंह, आनंद गोप, राजकुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अलर्ट">https://lagatar.in/alert-14-districts-of-jharkhand-are-in-the-grip-of-corona/">अलर्ट

: झारखंड के 14 जिले कोरोना की चपेट में, संक्रमित राज्यों से आने वालों की नहीं हो रही कोविड जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही