Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुबिका हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार, शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने में निभाई थी अहम भूमिका

Sahibganj : साहिबगंज स्थित बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रूबिका पहाड़िन हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी सलीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस ने उसे बोरियो-तीन पहाड़ मुख्य मार्ग पर चतरा धोंगरा में स्थित पहाड़ी होटल के पास से गिरफ्तार किया है. वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा. स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत

घटना के बाद सलीम अंसारी भाग गया था हैदराबाद

हत्याकांड की घटना के बाद सलीम अंसारी हैदराबाद भाग गया था. इन दिनों ईद मनाने साहिबगंज आया था.  वह बोरियो के फाजिल टोला का रहने वाला है, वह जेल में बंद स्टैंड किरानी मैनुल हक मोमिन का दामाद है. फरवरी में दिल्ली से गिरफ्तार किये गये इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी ने पूछताछ के दौरान उसका नाम बताया था. इसके बाद से पुलिस उसकी खोज में जुट गयी थी. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-seen-in-obscene-video-chat-says-she-doesnt-even-know-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: अश्लील वीडियो चैट में दिख रही महिला ने कहा- वह मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं

मानव शरीर के 18 टुकड़े मिले थे

सलीम अंसारी ने मैनुल अंसारी के साथ मिलकर शव के टुकड़ों को इधर-उधर फेंका था. गौरतलब है कि 17 दिसंबर, 2022 को बोरियो में एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास से एक महिला का पैर बरामद किया गया था. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मानव शरीर के 18 टुकड़े मिले. पता चला कि बोरियो के दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी रूबिका पहाड़िन की हत्या के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया गया है. [wpse_comments_ template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही