Search

 
 
 

Jharkhand Salary Scam :  वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बोकारो रवाना

उच्चस्तरीय जांच समिति ने  विचार विमर्श और बोकारो जिले द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा के बाद आठ मई को बोकारो जाने का फैसला किया था. इसकी फैसले के अनुरूप उच्चस्तरीय समिति आज बोकारो के लिए रवाना हो गयी.
 

 Ranchi : वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति बोकारो के लिए रवाना हो चुकी है. समिति के दोपहर 12 बजे तक बोकारो पहुंचने की संभावना है.

 


उच्चस्तरीय जांच समिति ने  विचार विमर्श और बोकारो जिले द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा के बाद आठ मई को बोकारो जाने का फैसला किया था. इसकी फैसले के अनुरूप उच्चस्तरीय समिति आज बोकारो के लिए रवाना हो गयी.

 


समिति वहां पहुंचने के बाद जिला प्रशासन द्वारा समिति के निर्देश के आलोक में तैयार किये गये दस्तावेज़ की जांच करेगी. साथ ही ज़रूरत के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी.

 


समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को पहले 19 बिंदुओं पर दस्तावेज़ तैयार करने का निर्देश दिया था. इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे हुई समीक्षा के दौरान समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को DDO से जुड़े बैंक खातों से संबंधित आंकड़े भी तैयार करने का निर्देश दिया था.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही