- दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.52 करोड़ रुपए
- हजारीबाग से सात,चतरा से 10 और कोडरमा से चार उम्मीदवार हैं करोड़पति
- छह निर्दलीय उम्मीदवार हैं करोड़पति
Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (20 मई) में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में मतदान होना है. इसमें कुल 54 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं. इसमें से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं. चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार संपत्ति के मामले में टॉप पर हैं. उनके पास 70,92,18,255 रुपये की संपत्ति है. इसके बाद दूसरे नंबर पर हजारीबाग से बीजेपी उम्मीदवार मनीष जायसवाल हैं. मनीष जायसवाल के पास 36,29,99,932 की चल-अचल संपत्ति है. वहीं 12,82,82,857 की संपत्ति के साथ तीसरे नबंर पर कोडरमा से बीजेपी उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी हैं. एडीआर की रिर्पोट के मुताबिक, दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.52 करोड़ है. रिर्पोट के मुताबिक, छह निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति हैं. 12 उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट, 18 ग्रेजुएट
रिर्पोट के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे 54 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं. इसमें हजारीबाग के चार, चतरा के तीन और कोडरमा के पांच उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं 18 उम्मीदवार ग्रेजुएटेड हैं. इसमें हजारीबाग के छह, चतरा के नौ और कोडरमा के तीन प्रत्याशी शामिल हैं. आठ उम्मीदवार सिर्फ 12 वीं पास
दूसरे चरण के तीन सीटों पर हो रहे चुनाव में आठ उम्मीदवार 12 वीं पास हैं. इसमें हजारीबाग और कोडरमा से तीन-तीन और चतरा से दो उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं हजारीबाग से दो, चतरा से छह और कोडरमा से दो उम्मीदवार 10वीं पास हैं. तीन उम्मीदवार हैं सिर्फ साक्षर
54 उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन उम्मीदवार साक्षर हैं. इनमें हजारीबाग के दो और कोडरमा के एक उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं चतरा से दो और कोडरमा से एक उम्मीदवार आठवीं पास हैं. हजारीबाग लोकसभा सीट से करोड़पति उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी राशि (रुपये में) अनिरूद्ध कुमार सीपीआई 1,63,05,348 जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस 2,89,80,413
कुंज बिहारी कुमार लोकहित अधिकार पार्टी 1,22,10,000 मनीष जायसवाल बीजेपी 36,29,99,932
मनोज कुमार बेदिया निर्दलीय 3,05,70,000 निशांत कुमार सिन्हा पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 4,25,72,000
राजकुमार झारखंड पार्टी 8,95,00,000 चतरा लोकसभा सीट से करोड़पति उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी राशि (रुपये में) दीपक कुमार गुप्ता निर्दलीय 1,88,57,000
डॉ अभिषेक कुमार सिंह निर्दलीय 5,47,01,892 दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी 2,49,40,000
कालीचरण सिंह बीजेपी 8,62,01,641 करमला उरांव पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया 2,07,28,162
कामदेव राणा राष्ट्रीय उत्कर्ष पार्टी 1,60,50,000 केएन त्रिपाठी कांग्रेस 70,92,18,255
नागमणि बीएसपी 4,11,70,614 संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी 1,97,60,000
सुमित यादव समता पार्टी 1,84,14,000 कोडरमा लोकसभा सीट से ये हैं करोड़पति उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी राशि (रुपये में) अन्नपूर्णा देवी बीजेपी 12,82,82,857 जय प्रकाश वर्मा निर्दलीय 2,75,06,505
जीत लाल किस्कू निर्दलीय 1,55,68,000 मनोज कुमार निर्दलीय 1,62,60,000
हजारीबाग से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार पार्टी शैक्षणिक योग्यता अभिषेक कुमार निर्दलीय 12वीं पास अनिरूद्ध कुमार
सीपीआई पोस्ट ग्रेजुएट
भुनेश्वर बेदिया समता पार्टी साक्षर छाठी देवी अखिल भारतीय परिवार पार्टी पोस्ट ग्रेजुएट
जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस ग्रेजुएट कुंज बिहारी कुमार लोकहित अधिकार पार्टी 12वीं पास
मनीष जायसवाल बीजेपी ग्रेजुएट मनोज कुमार बेदिया निर्दलीय ग्रेजुएट
मोइउद्दीन अनवर बीएसपी ग्रेजुएट मो सेराज निर्दलीय 10वीं पास
निशांत कुमार सिन्हा पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया पोस्ट ग्रेजुएट प्रकाश सोनी भारतीय आजाद सेना 10वीं पास
राजकुमार झारखंड पार्टी ग्रेजुएट संजय कुमार मेहता निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट
शशिभूषण केसरी निर्दलीय 12वीं पास श्याम बिहारी प्रजापति भागीदारी पार्टी ग्रेजुएट प्रोफेशनल
विनोद कुमार राणा निर्दलीय साक्षर चतरा से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार पार्टी शैक्षणिक योग्यता अमित कुमार सिंह निर्दलीय 10वीं पास अर्जुन कुमार सीपीआई 10वीं पास
अर्जुन प्रजापति निर्दलीय 8वीं पास बिमल लकड़ा अंबेदकर पार्टी ऑफ इंडिया 10वीं पास
चंदन कुमार निर्दलीय ग्रेजुएट प्रोफेशनल दर्शन गंझू झारखंड पार्टी 10 वीं पास
दीपक कुमार गुप्ता निर्दलीय ग्रेजुएट अभिषेक कुमार सिंह निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट
दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी आठवीं पास कालीचरण सिंह बीजेपी ग्रेजुएट
कामदेव राणा राष्ट्रीयजन उत्कर्ष पार्टी पोस्ट ग्रेजुएट करमला उरांव पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 10वीं पास
केएन त्रिपाठी कांग्रेस ग्रेजुएट प्रोफेशनल लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी पोस्ट ग्रेजुएट
महेश बांडो बहुजन मुक्ति पार्टी 12वीं पास मो अबुजार खान निर्दलीय ग्रेजुएट
नागमणि बीएसपी 12वीं पास संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी 10वीं पास
श्रीराम सिंह निर्दलीय ग्रेजुएट सुमित यादव समता पार्टी ग्रेजुएट
विक्रांत कुमार सिंह निर्दलीय ग्रेजुएट योगेश्वर सिंह निर्दलीय ग्रेजुएट
कोडरमा से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार पार्टी शैक्षणिक योग्यता अजय कृष्ण मूलवासी समाज पार्टी 12वीं पास
अखलेश्वर साव लोकहित अधिकार पार्टी 8वीं पास अन्नपूर्णा देवी बीजेपी पोस्ट ग्रेजुएट
आशीष कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी ग्रेजुएट जय प्रकाश वर्मा निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट
जयनारायण दास बहुजन मुक्ति पार्टी ग्रेजुएट जीतलाल किस्कू निर्दलीय ग्रेजुएट
मनोज कुमार निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट मो सागीर निर्दलीय साक्षर
राजेश निर्दलीय 12वीं पास रामेश्वर प्रसाद यादव निर्दलीय 10वीं पास
शहादत अंसारी निर्दलीय 10वीं पास सितन रविदास बीएसपी 12वीं पास
सुरेंद्र अग्रवाल निर्दलीय पोस्ट ग्रेजुएट विनोद सिंह
सीपीआई, एमएल पोस्ट ग्रेजुएट [wpse_comments_template]
Leave a Comment