Search

 
 
 

झारखंड सचिवालय सेवा संघ चुनाव : प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, 1 जून को 882 मतदाता करेंगे वोट

झारखंड सचिवालय सेवा संघ के चुनाव को लेकर सचिवालय परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर है. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है. चुनाव 1 जून को प्रस्तावित है, जबकि चुनावी प्रचार 30 मई की शाम 6 बजे तक चलेगा.
 

Ranchi :  झारखंड सचिवालय सेवा संघ चुनाव को लेकर सचिवालय परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर है. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है. चुनाव 1 जून को प्रस्तावित है, जबकि चुनावी प्रचार 30 मई की शाम 6 बजे तक चलेगा. 

वोटरों की संख्या और समीकरण

इस बार संघ चुनाव में कुल 882 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 2013 बैच के सबसे अधिक करीब 500 वोटर शामिल हैं. यही वजह है कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का भरोसा भी अपने बैच के वोटरों पर सबसे ज्यादा टिका है. हालांकि सभी उम्मीदवार दूसरे बैच के कर्मचारियों को लुभाने की भरपूर कोशिश में लगे हैं. 

अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक

इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें विवेक आनंद बास्के, अनुज कुमार रजक, दीप्ति शिखा सेरेंज और रितेश कुमार शामिल हैं. 

उम्मीदवारों की अंतिम सूची (पदवार) 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

  • विवेक आनंद बास्के
  • अनुज कुमार रजक
  • दीप्ति शिखा सेरेंज
  • रितेश कुमार

महासचिव पद के उम्मीदवार

  • अमित कुमार
  • राजेश कुमार सिंह

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

  • प्रदीप कुमार पासवान
  • धमेंद्र कुमार
  • मुकेश कुमार
  • शशिकांत गोप
  • अनिल सरदार
  • नाजीर सुंडी
  • मनीष कांत

सचिव पद के उम्मीदवार

  • धर्मवीर कुमार
  • प्रेम कुमार
  • चंद्रदीप एक्का
  • नितिन कुमार

संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार

  • प्रणव कुमार पंडा
  • आनंद कुमार
  • पप्पू कुमार
  • अमिता लकड़ा
  • हेम नारायण सिंह
  • राध्या खलखो
  • सोनपी कुमारी

संगठन सचिव पद के उम्मीदवार

  • अष्टमी बानरा
  • वैद्यनाथ मुर्मू
  • रविंद्र प्र. वर्णवाल
  • मनोज कुमार सिंह
  • राहुल कुमार सिंह
  • रजनीश कुमार शुक्ला
  • विनोद कुमार नायक

कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

  • अवध किशोर भगत
  • निधि स्मिता टोपनो
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही