Search

 
 
 

झारखंड : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुई चयन परीक्षा, 12 जून से नामांकन

 
  • प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 7 जून को होगा
  • 11986 सीट के लिए 40 हजार आवेदन पर सीएम ने जाहिर की खुशी
Ranchi : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन के लिए मंगलवार को रांची सहित पूरे राज्य में चयन परीक्षा हुई. प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 7 जून को होगा. 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन शुरू होगा. राज्य में अभी कुल 80 आदर्श विद्यालय में इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो रही है. जिसमें कुल 11986 सीटे हैं. इसके लिए 40 हजार आवेदन आये. इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जाहिर की है और सभी को बधाई दी है. बताया गया कि  इसके बाद प्रखंड और पंचायत स्तर पर आदर्श विद्यालय शुरू किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

देवघर से सबसे अधिक 4241 आवेदन आये

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु देवघर से सबसे अधिक 4241 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके बाद पलामू से 3524, रांची से 2766, लोहरदगा से 2637, चतरा से 2391 पूर्वी सिंहभूम से 1996, सरायकेला खरसावां से 1929, एवं हजारीबाग से 1859 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई थी. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/1790-candidates-gave-the-entrance-examination-of-excellent-school-at-four-centers-of-hazaribagh/">हजारीबाग

के चार केंद्रों पर 1790 अभ्यर्थियों ने दी उत्कृष्ट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही