Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठंढ से थरथरा रहा झारखंड, 9 जिलों का पारा 9 डिग्री से नीचे, कांके का पारा 2.5 डिग्री

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस, 30 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और 31 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और एक जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
Advertisement
Advertisement
  • - रांची का न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.2 और लोहरदगा जिला का 3.7 डिग्री सेल्सियस.
  • - अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं, जारी रहेगी कंपकपी.

Ranchi : पूरा झारखंड ठंढ से थरथरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि कंपकंपी जारी रहेगी.   झारखंड के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. जिसमें रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला और पाकुड़ जिला शामिल हैं. रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 3.2 डिग्री सेल्सियस और कांके का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

रांची के आस-पास में कब कैसा रहेगा तापमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस, 30 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और 31 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और एक जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान  अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)  न्यूनतम(डिग्री सेल्सियस)
रांची  22.2 6.2
जमशेदपुर 
24.3 
10.5
डालटनगंज 
24.8 
6.1
बोकारो 
20.5 
6.6
चाईबासा 
27.0 
9.0
खूंटी 
23.6 
4.0
लोहरदगा 
21.5 
3.7
लातेहार 
18.6 
8.4
सरायकेला 
26.7 
8.2
पाकुड़ 
23.1 
8.2
कांके 
20.7
2.5

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही