Search

 
 
 

अपराध मुक्त झारखंड होना चाहिए, अपराधी को मैसेज नहीं उस पर कार्रवाई होगी: DGP

 
Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड अपराध मुक्त होना चाहिए. अपराधी को कोई मैसेज नहीं उस पर कार्रवाई होगी. मंगलवार को डीजीपी ने कहा कि अमन साहू मारा गया और एक हमारा जवान भी घायल हुआ है. मैंने एटीएस एसपी को पलामू भेजा है, मामले की जांच हो रही है, कैसे क्या हुआ? अमन साहू को पूछताछ के लिए नहीं लाया जा रहा था, उसे ट्रांजिट डिमांड पर लाया जा रहा था. एक केस में उसका रांची में ट्रायल होने था. वह इतना शातिर अपराध कर्मी था, कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए साधारण पुलिसकर्मी की टीम को नहीं बल्कि एटीएस की टीम को भेजा गया था. डीजीपी ने कहा कि झारखंड अपराध मुक्त होना चाहिए. अपराधी को कोई मैसेज नहीं उसके ऊपर कार्रवाई होगी.

सभी पर नकेल कसा जाएगा

डीजीपी ने यह भी कहा कि झारखंड में अमन साव, विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और प्रिंस खान गिरोह सक्रिय है. इन सभी पर नकेल कसा जाएगा. झारखंड अपराध मुक्त राज्य हो इसके लिए पुलिस अपना काम कर रही है. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-modi-government-has-established-peace-in-north-east-talked-about-setting-up-a-semiconductor-plant-worth-rs-2700-crore-in-assam/">अमित

शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति कायम की है…असम में 2700 करोड़ का सेमीकंडक्टर प्लांट लगने की बात कही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही