Search

 
 
 

झारखंड समाज कल्याण विभाग का पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, पोषण, शिक्षा, पारंपरिक खानपान पर चर्चा

 
Ranchi : झारखंड में 9 मार्च से पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है. पखवाड़े का आयोजन झारखंड समाज कल्याण विभाग के बैनर तले किया जा रहा है. हर दिन अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक समेत जिले के अन्य पदाधिकारियों की सहायता ली जा रही है. पोषण पखवाड़ा के लिए अलग अलग थीम तैयार की गयी है. हर दिन एक नयी थीम पर काम किया जा रहा है. पखवाड़े में पोषण, शिक्षा, पारम्परिक खानपान समेत अन्य विषय शामिल किये गये हैं. 9 मार्च से शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा 23 मार्च तक चलेगा.

23 मार्च को पोषण पखवाड़ा का समापन होगा

9 मार्च को शुरू हुए पोषण पखवाड़े के तहत, 11 मार्च को स्थानीय खाद्य प्रदर्शनी, 12 मार्च को वीएचएसएनडी और टीएचआर का वितरण किया गया. आज 13 मार्च को समुदाय आधारित गतिविधियों पर जोर दिया गया. 14 मार्च को वीएचएसएनडी और टीएचआर का वितरण, 15 से 22 मार्च तक वृद्धि निगरानी सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे. 16 मार्च को पोषण ट्रैकर एप की जानकारी दी जायेगी. 18 और 19 मार्च को कैंप मोड पर पोषण ट्रैकर संबंधित गतिविधियों का संचालन होगा. 20 मार्च को समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन होगा. 21 मार्च को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई दिवस का आयोजन होगा. 22 मार्च को खिलौने बनाये जायेंगे. 23 मार्च को पोषण पखवाड़ा का समापन होगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही