Search

 
 
 

झारखंड खेल विभाग ने 34 खिलाड़ियों को कंपीटीशन एक्सपोजर के लिए भेजा राजगीर

 
Ranchi : झारखंड खेल विभाग ने कंपीटीशन एक्सपोजर को लेकर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को राजगीर भेजा. बता दें कि बिहार के राजगीर में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया है. जिसका सेमीफाइनल 19 नवंबर और फाइनल 20 नवंबर को खेला जाना है. इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र मोरहाबादी और आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र बरियातु के प्रशिक्षणरत 34 बालिका खिलाड़ियों को कंपीटीशन एक्सपोजर के लिए राजगीर भेजा गया है. इनके साथ 2 प्रशिक्षक भी गए हैं. सोमवार को खेल निदेशक संदीप कुमार और साझा के संयुक्त निदेशक राज किशोर खाका ने सभी खिलाड़ियों को राजगीर के लिए बस से रवाना किया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-anyone-who-asks-a-question-is-given-6-sticks-in-the-himmatwali-government-babulal/">झारखंड

में, जो कोई सवाल पूछता है उसे हिम्मतवाली सरकार में मारी जाती है 6 लाठीः बाबूलाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही