Search

 
 
 

झारखंड खेल विभाग 4 अक्टूबर को 539 खिलाड़ियों को देगा कैश अवॉर्ड

 
Shubham Kishor  Ranchi :  झारखंड खेल विभाग 4 अक्टूबर को जैप 1 के शौर्य भवन में कार्यक्रम आयोजित कर 21 खेल के 539 खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड देगा. इसमें सबसे अधिक फुटबॉल के 105 और हॉकी के 103 खिलाड़ी शामिल हैं. कार्यक्रम में खिलाड़ी और उनके कोच के बीच पांच करोड़ राशि का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे. विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह अवॉर्ड झारखंड के वैसे खिलाड़ी को दिया जा रहा है, जिन्होंने 1 अप्रैल 2023 के बाद अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेलों की विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं.

किस खेल के कितने खिलाड़ियों को मिलेगा कैश अवॉर्ड

  • आर्चरी :  58
  • एथेलेटिक्स :  40
  • फुटबॉल :  105
  • ताइक्वांडो :  12
  • हॉकी :  103
  • कुश्ती :  12
  • स्विमिंग :  1
  • वुशु :  50
  • योगासन :  6
  • बॉक्सिंग :  4
  • लॉन बॉल :  15
  • साइक्लिंग :  9
  • गटका :  13
  • हैंडबॉल :  12
  • मॉडर्न पेंटाथलॉन :  10
  • नेटबॉल :  43
  • रग्बी :  1
  • जिम्नास्टिक :     12
  • शूटिंग :  3
  • वेटलिफ्टिंग : 5
  • कबड्डी : 1
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही