Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड खेल विभाग नहीं करायेगा एसजीएफआई का आयोजन

  • 27 मई को होने वाले ओपन ट्रायल कैंसिल
Ranchi : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन और टीम भेजने का काम अब खेल विभाग नहीं करेगा. खेल निदेशालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने कहा कि अब एसजीएफआई से जुड़े सारे कार्यक्रम शिक्षा विभाग ही आयोजित करेगा. खेल संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद निदेशालय ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वह एसजीएफआई के आयोजन से दूर रहेगा. पिछले दो दिनों से खेल विभाग और शिक्षा विभाग के बीच एसजीएफआई के झारखंड अंडर 19 बालक व बालिका टीम के चयन को लेकर विवाद की स्थिति आ गई थी. दोनों विभाग टीम गठन को लेकर कमर कस चुके थे. 27 मई को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले ओपन ट्रायल को कैंसिल कर दिया गया है. इसकी घोषणा भी सरोजनी लकड़ा ने की. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-thunderstorm-and-rain-changed-the-weather-relief-from-heat/">झारखंड

: आंधी- बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही