Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना समाप्त, आज चार उम्मीदवार जीते

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई. इसकी घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने की. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता महेश तिवारी का रिजल्ट अभी होल्ड पर रखा गया है. इस संबंध में आज आदेश दिया जा सकता है.
 
  •  मनोज कुमार नंबर 3, जितेंद्र कुमार अभय कुमार चतुर्वेदी व परमेश्वर मंडल जीते 
  • 17 पुरुष एवं पांच महिला अधिवक्ता जीते, 1 पुरुष अधिवक्ता का रिजल्ट होल्ड पर

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई. इसकी घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने की. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता महेश तिवारी का रिजल्ट अभी होल्ड पर रखा गया है. इस संबंध में आज आदेश दिया जा सकता है. 

 

आज हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार नंबर 3, धनबाद के जितेंद्र कुमार, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी एवं गिरिडीह के परमेश्वर मंडल जीते. इन चारों ने भी मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है.

 

इससे पहले अब्दुल कलाम रसीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव,  पवन रंजन खत्री, जमशेदपुर के अनिल कुमार तिवारी, रांची सिविल कोर्ट के संजय कुमार विद्रोही, हजारीबाग के राजकुमार, हाईकोर्ट के अधिवक्ता निलेश कुमार, चाईबासा के अनिल कुमार महतो एवं जमशेदपुर के राजेश कुमार शुक्ला ने यह आंकड़ा प्राप्त किया था और चुनाव जीते थे.

 

मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया था. पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी थी. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है.

 

के अधिवक्ता महेश तिवारी का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है. वह 677 के आंकड़ा तक पहुंच चुके हैं. 12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही