Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतदान में गड़बड़ी के सभी आरोप खारिज

झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना चल रही है. शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर ली गई है. लेकिन, प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का समय लगेगा. रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना के दौरान चुनाव में गंड़बड़ी के आरोप को निराधार बताया है.
 
  • प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का और लगेगा समय

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना चल रही है. शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर ली गई है. लेकिन, प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का समय लगेगा. रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना के दौरान चुनाव में गंड़बड़ी के आरोप को निराधार बताया है. 

 

इस संबंध में की गई चार शिकायतों में मतगणना की गड़बड़ी के सभी दावों को खारिज किया है. उन्होंने शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं पर मतदान में शामिल लोगों और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाला बताया है. इनके खिलाफ स्टेट बार काउंसिल को आगे की कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया है. मामले में धनबाद से गजेंद्र कुमार, नेहा ठाकुर, अनामिका शर्मा और अजय कुमार ने मतदान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था.

 

रिटर्निंग अफसर जस्टिस अबुज नाथ ने इस मामले की जांच सहायक रिटर्निंग अफसर सेवानिवृत्त जिला जज शिवनारायण सिंह को सौंपी थी. उन्होंने सभी के दावों की गहनता से जांच करते हुए मतदान केंद्र के रजिस्टर, कुल मतदान और मतदान के लिए बैलेट पेपर लेने के समय हस्ताक्षर का मिलान किया. इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट रिटर्निंग अफसर को सौंपी. इसके आधार पर जस्टिस अंबुज नाथ ने सभी दावों को खारिज कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही