Search

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: होलियाना मूड में भी प्रत्याशी लगा रहे हैं जोर

झारखंड स्टेट बार काउंसिल.
  • सोशल मीडिया, मोबाइल और एग्जीक्यूटिव कोर्ट के माध्यम से वोटरों से कर रहे हैं संपर्क.

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को है और इसी बीच होली पर्व का अवकाश हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट में हो चुका है. लेकिन प्रत्याशियों में वोटरों (अधिवक्ता) को रिझाने की होड़ में कमी नहीं आई है. सोशल मीडिया, मोबाइल और एग्जीक्यूटिव कोर्ट व संपर्क अभियान के माध्यम से वे वोटरों से जुड़ रहे हैं. होली अवकाश के बाद हाई कोर्ट एवं सिविल कोर्ट 9 मार्च से खुलेंगे, ऐसे में प्रत्याशी की छुट्टी का उपयोग वोटरों का साथ अपने के लिए कर रहे हैं. Lagatar ने इस पर प्रत्याशियों से बातचीत की है. पेश है प्रत्याशियों से बातचीत के अंश.

रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव एवं इस चुनाव में प्रत्याशी संजय विद्रोही से बात करते हुए बताते हैं कि होली में वे अपने वोटरों से सोशल मीडिया एवं मोबाइल से संपर्क कर रहे हैं. एग्जीक्यूटिव कोर्ट भी खुला है ऐसे में वोटरों से पर्सनली मिलकर उनका सपोर्ट मांग रहे हैं.

 

Uploaded Image

चुनाव प्रचार में जुटे अधिवक्ता संजय विद्रोही.

 

हाई कोर्ट के अधिवक्ता निलेश कुमार कहते हैं कि होली का अवकाश हो गया है लेकिन मैं पूरी ताकत के साथ वोटरों के संपर्क कर रहा हूं. वोटरों ने मुझे पिछली बार भी अपना आशीर्वाद दिया था इस बार भी वह मेरे साथ खड़े हैं, मैंने अपना किया हुआ वायदा निभाया है.

 

Uploaded Image

प्रचार के दौरान अधिवक्ताओं के साथ निलेश कुमार.

 

हाई कोर्ट में सरकार के राजकीयकृत अधिवक्ता मनोज कुमार कहते हैं कि वे सोशल मीडिया के साथ होली में भी अपने वोटरों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए अधिवक्ताओं का कल्याण सर्वोपरि है, वह भी जीतने के बाद वह अधिवक्ताओं के पेंशन की उम्र सीमा 70 वर्ष से कम कल आएंगे और पेंशन की 10 साल के लिमिटेशन को भी आजीवन कराएंगे.

 

Uploaded Image

अधिवक्ताओं के बीच अपनी बात रखते अधिवक्ता मनोज कुमार.

 

हाई कोर्ट में राज्य सरकार के स्थाई वरीय सलाहकार अशोक कुमार यादव ने कहा की वह मोबाइल फोन के माध्यम से होली के इस अवकाश में भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे  समर्थन मांग रहे हैं. अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनके लिए डेथ एंड एक्सीडेंट इंश्योरेंस बेनिफिट दिलाना आदि बातें उनकी प्राथमिकता सूची में है.

 

Uploaded Image

अधिवक्ता अशोक कुमार यादव होलियाना मूड और साथ में प्रचार भी.

 

सरकार के अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने कहा कि वोटरों का पूरा साथ उन्हें मिलेगा. अधिवक्ता के कल्याण के लिए उन्हें सरकार से सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. सभी अधिवक्ताओं के लिए पेंशन स्कीम सुनिश्चित करना उनका मकसद है. उन्होंने कहा कि होली अवकाश में जनसंपर्क में वे लगे हैं. सभी अधिवक्ताओं के लिए डेथ कम एक्सीडेंटल स्कीम एवं पेंशन सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता में है.

 

Uploaded Image

अधिवक्ता आशुतोष आनंद.

 

हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित यादव ने कहा कि वह अभी वे देवघर में है संथाल परगना के क्षेत्र में वोटरों से संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जितने के बाद वे युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए वह काम करेंगे. उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड समय से मिले यह उनकी प्राथमिकता सूची में है.

12 मार्च को चुनाव, 100 प्रत्याशी मैदान में

12 मार्च को चुनाव होना है. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सभी प्रत्याशियों का सीरियल नंबर स्टेट बार काउंसिल की ओर से वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है. इस बार काउंसिल के लिए 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहा है. जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं. दो पद मानोनयन के आधार पर चुने जाएंगे. पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं. इस चुनाव में झारखंड के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//