- - दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार भारती, तीसरे नंबर पर प्रशांत कुमार सिंह बने हुए हैं.
- - पांच महिला अधिवक्ता और एक पुरुष अधिवक्ता जीत दर्ज कर चुके है.
- - अब्दुल कलाम रसीदी चुनाव जीत चुके हैं.
Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में 13 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड के छठे दिन) झारखंड हाई कोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव मतगणना में 564 मत लाकर पहले स्थान पर आगे चल रहे हैं. वहीं रांची सिविल कोर्ट के अभिषेक कुमार भारती 562 मत लेकर दूसरे स्थान पर है.
झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह 542 मत लाकर तीसरे स्थान पर है. चौथे स्थान पर बोकारो के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 541 मत लाकर बने हुए हैं. पांचवें स्थान पर पवन रंजन खत्री (रांची सिविल कोर्ट) 445 मत लाकर बने है. यहां बता दें कि 677 का आंकड़ा पहुंचने पर अब्दुल कलाम रसीदी चुनाव जीत चुके हैं.
इसके अलावा महेश तिवारी (झारखंड हाई कोर्ट) को 421 मत, राज कुमार (हजारीबाग) को 419, अनिल कुमार तिवारी (जमशेदपुर) को 403 मत, मनोज कुमार-2 (झारखंड हाई कोर्ट) को 397.45 मत, निलेश कुमार (झारखंड हाई कोर्ट) को 390 मत, जितेंद्र कुमार (धनबाद) को 388 मत, संजय कुमार विद्रोही (सिविल कोर्ट रांची) को 379 मत, अभय कुमार चतुर्वेदी (झारखंड हाई कोर्ट) को 369 मत, राम सुभग सिंह (झारखंड हाई कोर्ट) को 355 मत, राजेंद्र कृष्ण (झारखंड हाई कोर्ट) को 345 मत, अनिल कुमार महतो (चाईबासा) को 324 मत, परमेश्वर मंडल (गिरिडीह) को 321मत मिले हैं. ये सभी अधिवक्ता वर्तमान में टॉप 17 में है.
यहां बता दें कि चुनाव में इलेक्ट( जीत दर्ज ) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है. इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वत: जीत दर्ज कर जाएंगे. 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 17 के अधिवक्ता सलेक्ट (चुने ) हो जाएंगे.
चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता का चयन होना है, एक पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं. 7 सीट महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित की गई है. जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं. दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है. 12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.

Leave a Comment