Search

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने की बैठक

खनन क्षेत्र में बाल श्रम पर रोक लगाएं- आयोग Hazaribagh : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी और रूचि कुजूर की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की. जिसमे उत्खनन के क्षेत्र में हो रहे बाल श्रम कानून के उल्लंघन पर चर्चा की गयी. साथ ही आयोग ने जाना कि बाल श्रम उन्मूलन का जिले में कितना अनुपालन किया जा रहा है. साथ ही शिक्षा से दूर हो रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और अपराध से दूर करने को लेकर चर्चा हुई.  एनटीपीसी के अधिकारियों से कहा गया कि वे इस पर जागरूकता अभियान चलाएं और श्रम अधीक्षक टीम बना कर बालश्रम को रोकने का प्रयास करें. आयोग ने कहा कि जेएसएलपीएस रोजगार देने में मदद करें, जिससे बाल श्रम रुक पाए. ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने पर किस तरह का कदम उठाया जा रहा इस पर भी विचार विमर्श किया गया. इस संबंध में डीसी और एसपी को वस्तुस्थिति बताई गई. आयोग ने बताया कि अगले कुछ दिनों के बाद सभी निजी विद्यालय, खनन-उत्खनन कार्य, ट्रांसपोर्ट और ईंट भट्टा में लगी निजी कंपनियों के साथ सामूहिक बैठक की जायेगी. आयोग के सदस्यों ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं. स्वस्थ और उन्नत बच्चे कल उन्नत और स्वस्थ समाज की संरचना करेंगे. बैठक में सीएसआर जिला प्रभारी डेविड बलिहार, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, एनटीपीसी के पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, सीडब्लूसी सदस्य पांडेय मुन्ना, डॉ. कविता सिन्हा, एलपीओ राकेश कुमार सिंह और कई एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-district-president-authorized-for-expansion-of-jmm-minority-morcha/">पाकुड़

: जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष अधिकृत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//