महाकुंभ : मेला क्षेत्र चार फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित, सभी व्हीकल और VIP पास रद्द
हमें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैः त्रिपाठी
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव के लिए संगठन नहीं बनाती बल्कि हमें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. भारत को राष्ट्र विरोधी शक्तियां कमजोर देखना चाहती है. जिनके मंसूबों को हमें ध्वस्त करना है. हमें गांव-गांव और बूथ- बूथ पर सभी वर्ग समाज से जुझारू सक्रिय विचारवान कार्यकर्ता खड़ा करना है.मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती हैः बाबूलाल
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की सांगठनिक सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनाव एक महापर्व है, जिसे हम स्वस्थ और प्रसन्नता के वातावरण में उत्सव की तरह मनाना है. विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद प्रदेश में पार्टी ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है. जिसमें लोग बढ़ चढकर शामिल हो रहे हैं. मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती है. भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है. संगठन महापर्व के तहत हम सभी को मिलकर सर्व स्पर्शी भाजपा बनाना है.प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान की गति को बढ़ाने के निर्देश
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि समयबद्ध तरीके से संगठन महापर्व के कार्यों को पूरा करना हम सब का दायित्व है. उन्होंने प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए. संगठन महापर्व के तहत चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए जिला स्तर पर गठित आब्जर्वर,रिटर्निंग अधिकारी,सह रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा की. आगामी 1से 3 फरवरी तक जिला एवं 4 से 6 फरवरी तक मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया.ये बने पर्यवेक्षक
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रांची महानगर,पूर्व सांसद पीएन सिंह,रांची ग्रामीण,अजय मारू,सत्येंद्र तिवारी गुमला, बीडी राम सिमडेगा,किशुन दास लोहरदगा,नीरा यादव पलामू, डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी गढ़वा,श्रीमती सीमा शर्मा चतरा,नीलकंठ सिंह मुंडा लातेहार,समीर उरांव हजारीबाग,सुदर्शन भगत रामगढ़,विकास प्रीतम कोडरमा,अनंत ओझा गिरिडीह,राज पलिवार,धनबाद,बालमुकुंद सहाय धनबाद ग्रामीण, बड़कुवर गगराई और लक्ष्मण सिंह बोकारो,भानु प्रताप शाही जामताड़ा,संजय सेठ दुमका,विद्युत वरण महतो पाकुड़ आदित्य साहू देवघर, दीपक प्रकाश साहेबगंज,ब्रजमोहन राम गोड्डा, बिरांची नारायण जमशेदपुर महानगर, सुनील सिंह पूर्वी सिंहभूम,निशिकांत दुबे पश्चिम सिंहभूम,अमर बाउरी सरायकेला के चुनाव आब्जर्वर बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-told-the-people-of-delhi-kejriwal-is-a-sophisticated-version-of-modi-ji-both-lie/">राहुलगांधी ने दिल्ली की जनता से कहा, केजरीवाल मोदी जी का ही Sophisticated Version हैं, दोनों झूठ बोलते हैं [wpse_comments_template]