Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोग्राम महिलाओं के लिए वरदान : क्यूम अंसारी

Barhi : बरही प्रखंड के विजैया क्लस्टर में आजीविका महिला मंडल की वार्षिक आमसभा सह महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें करीब पांच सौ से भी अधिक विभिन्न सखी मंडल की दीदियां शामिल हुईं. कार्यक्रम जेएसएलपीएस के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित किया गया था. बीपीएम दीपक कुमार ने बताया कि लिंग आधारित घटनाओं के साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें विभिन्न क्लस्टर की महिला मंडलों ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मो. क्यूम अंसारी ने कहा कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोग्राम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. इसके माध्यम से महिलाएं जुड़कर खुद को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं. सरकार की ओर से विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इससे जुड़ने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दशरथ यादव, उप मुखिया सुखदेव यादव, अनुज यादव, रोहित यादव सहित आजीविका महिला मंडल के सामुदायिक संकुल समन्वयक चंदन कुमार, संजू देवी, ललिता देवी, सकीला खातून आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही