Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा की हड़ताल जारी

Latehar: झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा, झारखंड के आह्वान पर गुरुवार को नौंवे दिन भी झारखंड राज्य शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, मुफस्सिल कार्यालय एवं सरकारी माध्यमिक विद्यालय प्लस टू लिपिकों की हड़ताल जारी रही. जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि नियुक्ति तिथि से ग्रेड वेतन 2400 व एक समान प्रोन्नति व सेवा शर्त प्रदान करने की मांग को लेकर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक दो सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला सचिव विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार यादव, संजय मड़की, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, रोशनदान मिंज, राहुल कुमार, अरुण कुमार वर्मा, शुभम कुमार व प्रियंका कुमारी समेत कई लिपिक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही