Search

 
 
 

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन, चुनाव 25 सितंबर को

 
Ranchi: झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्य सम्मेलन डोरंडा स्थित पलाश सभागार में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष नवीन चौधरी ने झण्डोत्तोलन कर किया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा मौजूद रहे. इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.

विकास के नाम पर सरकारी खजाने की लूट जारी

सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश शरण, सचिव प्रकाश विप्लब एवं महामंत्री रामाधार शर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे. सभी ने कहा कि विकास के नाम पर सरकारी खजाने की लूट जारी है. जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाकर बाहरी भीतरी के नाम पर लड़ाया जा रहा है. आदिवासियों तथा राज्य की गरीब जनता को मदद पहुँचाने के बजाय उनके नाम पर राजनीति की जा रही है. ऐसे माहोल में कर्मचारियों की भूमिका और अधिक बढ़ जाती है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-sexually-assaulting-a-woman-from-baharagora-inspector-ravi-ranjan-acquitted-from-court/">जमशेदपुर

: बहरागोड़ा की महिला से यौन शोषण का आरोपी दारोगा रविरंजन कोर्ट से हो गया बरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kkk-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मुख्य मांगें

संविदा, आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की सेवा नियमित करने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को प्रोन्नति देने, सभी क्षेत्रीय लिपिकों का सामान्य सेवा शर्त नियमावली बनाने, समय पर वेतन का भुगतान करने, वेतन भुगतान आवंटन प्रथा को समाप्त करने एवं 27 जनवरी, 2009 को सरकार के साथ हुए समझौतें को लागू करने की माँग सरकार से की गयी. नये सत्र के लिये पदाधिकारियों का चुनाव 25 सितंबर को सभी जिलों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद:खान">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-held-mine-inspector-hostage-police-freed-after-hours/">धनबाद:खान

निरीक्षक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक. घंटों बाद पुलिस ने कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही