Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्य पोषण मिशन की बैठक,समर अभियान योजना में तेजी लाने का निर्देश

Ranchi: झारखंड राज्य पोषण मिशन के तहत राज्य अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव, कृपा नंद झा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक प्रोजेक्ट भवन सभागार में हुई. इस दौरान विभाग के सचिव, कृपा नंद झा ने कहा, बच्चे परिवार, राज्य और देश का भविष्य होते हैं. बच्चों को कुपोषण से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं. बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास हेतु विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाये. सरकार राज्य की माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार कर कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ महा अभियान के साथ प्रयास शुरू किया है. इसका उद्देश्य अति गंभीर कुपोषण एवं एनेमिया से ग्रसित बच्चों एवं महिलाओं की पहचान कर उनका उपचार करना, साथ ही साथ पर्याप्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना. सरकार इस अभियान को लेकर गंभीर है. इसे पढ़ें- चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-after-3-years-water-came-in-the-chapanal-of-anganwadi-center-happiness-was-seen-on-the-face/">चंदवा

: 3 साल बाद आंगनबाड़ी केंद्र के चापानल में आया पानी, चेहरे पर द‍िखी खुशी 

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अंडा खिलाने की व्यवस्था की जायेगी

झारखंड राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक की राजेश्वरी बी ने कहा कि राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत बच्चों को अंडा खिलाने की भी व्यवस्था की जायेगी. बच्चों के खाने में गुणवत्तापूर्ण पोषक आहार देने पर कार्य योजना बनाएं.

समर अभियान योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

झारखंड राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक की राजेश्वरी बी ने समर अभियान योजना के कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया. बैठक में विभागीय सचिव ने बताया कि इस अभियान से समयबद्ध तरीके से सेवाएं प्रदान करना, ठोस एवं सघन अनुश्रवण एवं हस्तक्षेप की अवसंरचना के लिए तंत्र को सुनिश्चित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-jan-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 JAN।।गुरूजी और बाबूलाल का जन्मदिन।।आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान घायल।।केंद्रीय टीम ले रही सुखाड़ का जायजा।।कुशवाहा बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम!।।जोशीमठःआशियाना छोड़ने को तैयार नहीं लोग।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
बैठक में महानिदेशक राज्य पोषण मिशन ने जिलावार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के वजन माप की स्थिति की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा निदेश दिये. सभी आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत बच्चों का वजन करायें एवं कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भर्ती सुनिश्चित करायें. बैठक में झारखंड राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक की राजेश्वरी बी, निदेशक समाज कल्याण छवि रंजन, अवर सचिव अरशद जमाल सहित संबंधित जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी- सह- असैनिक शल्य चिकित्सक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही