Search

 
 
 

झारखंड राज्य स्क्वैश टीम का चयन 30 दिसंबर को

 
Ranchi: झारखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन (जेएसआरए) 38 वीं राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए 30 दिसंबर को स्क्वैश खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित करेगा. रांची डिस्ट्रिक्ट स्क्वैश एसोसिएशन के सचिव आशीष कुमार बनर्जी ने जानकारी दी कि तय कार्यक्रम के अनुसार अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. एकदिवसीय चयन ट्रायल रांची के फिरायालाल क्रॉस कोर्ट में 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा. चयन प्रक्रिया पुरुष और महिला वर्ग के लिए ओपन और सीनियर इवेंट में नॉकआउट आधार पर होगी. इसके बाद झारखंड स्क्वैश टीम की घोषणा की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में चार-चार खिलाड़ी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/on-28th-cm-will-give-gift-to-56-lakh-women-amount-of-mainiya-scheme-will-be-transferred/">28

को CM देंगे 56 लाख महिलाओं को तोहफा, मंईयां योजना की राशि होगी ट्रांसफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही