Search

 
 
 

पेपर लीक मामले में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम से राज्यपाल को अवगत कराया. साथ ही निर्दोष छात्र-छात्राओं पर हुए एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की. प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन को भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में योगेश चंद्र भारती, चंदन कुमार रजक, प्रेम नायक, लक्की रामू राज शामिल थे.

क्या है प्रमुख मांगें

  • भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों पर हुए एफआईआर को वापस लिय़ा जाए.
  • पेपर लीक मामले की हो सीबीआई जांच.
  • जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा को सस्पेंड किया जाए.
  • परीक्षा लेने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाए.
  • सीजीएल परीक्षा लेने वाली एजेंसी द्वारा संचालित सभी परीक्षा की जांच सीबीआई से करायी जाए.
  • नयी विश्वसनीय एजेंसी का चयन कर परीक्षा का आयोजन जल्द से जल्द किया जाए.
इसे भी पढ़ें : कैबिनेट">https://lagatar.in/25-proposals-approved-in-cabinet-meeting-know-what-all/">कैबिनेट

की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के लिए छात्राओं को मिलेगी राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही