Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य को मिले केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में पिछले साल के मुकाबले गिरावट

महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के दौरान कुल 1.43 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मई तक सरकार को अपने सभी स्रोतों से 10886.56 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. यह वार्षक लक्ष्य का 7.2 % है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  राज्य सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के पहले दो महीने में केंद्रीय करों में मिली हिस्सेदारी में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गयी है. साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मई तक भी राजस्व स्रोतों में भी मिले कुल 2.18% प्वाइंट की गिरवाट दर्ज की गयी है.

 

महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के दौरान कुल 1.43 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मई तक सरकार को अपने सभी स्रोतों से 10886.56 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. यह वार्षक लक्ष्य का 7.2 % है.

 

पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इसी अवधि तक वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 9.38% राजस्व मिला था. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार को अपने राजस्व स्रोतों में से कुछ ने ही पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. इसमें स्टांप व निबंधन, वैट जैसे राजस्व स्रोत शामिल है. शेष राजस्व स्रोतों का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में कम है. 

 

स्टांप व निबंधन से पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इसी अवधि में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 13.13 % राजस्व मिला था. लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के दौरान स्टांप व निबंधन से सरकार को वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 20.59% राजस्व मिला है. 

 

भू-राजस्व से भी पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले साल भू-राजस्व से 6.69% राजस्व मिला था जबकि इस साल 18.16% राजस्व मिला है. उत्पाद विभाग से मिलने वाले राजस्व में भारी गिरवाट दर्ज की गयी है. 

 

सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पाद से 2999.82 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान किया है. हालांकि मई तक सिर्फ 291.34 करोड़ रुपये ही मिला है जो लक्ष्य का 9.71 प्रतिशत है. पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पाद से सरकार को लक्ष्य के मुकाबले 14.96 % राजस्व मिला था.

 

महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार सरकार को मिली केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में भी गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार को लक्ष्य के मुकाबले केंद्रीय करों में 11.46% की हिस्सेदारी मिली थी. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सिर्फ 5.75% ही मिला है. केंद्र से मिलने वाले सहायता अनुदान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है. 

 

मई तक राज्य को मिले राजस्व का ब्योरा (करोड़ में)

राजस्व मद लक्ष्य वसूली उपलब्धि
जीएसटी 22324.69 2583.97 11.57%
निबंधन 1498.17 308.47 20.59%
भू-राजस्व 1798.75 326.70 18.16%
वैट 9305.00 752.15 8.08%
उत्पाद 2999.82 291.34 9.71%
केंद्रीय करों हिस्सा 47041.38 270 2.75%
गैर-कर राजस्व 25852.58 226 0.28%
सहायता अनुदान 17064.91 199.11 1.17%

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही