Ranchi : झारखंड के एक छात्र द्वारा राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर लिये जाने की खबर है. यह घटना आज मंगलवार सुबह घटी है. जानकारी के अनुसार शुभ चौधरी नामक छात्र ने आत्महत्या की है. शुभ कोटा में रहकर जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. जब सोमवार को जेईई मेन्स के परिणाम घोषित हुए, तो शुभ ने देखा कि उसका नंबर कम हैं, जिससे वह परेशान हो गया.
झारखंड के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था
Last Updated: Feb 13, 2024 12:00 AM (IST)