Search

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में अहले सुबह औचक छापेमारी, मचा हड़कंप

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में आज बुधवार अहले सुबह सदर एसडीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक सेल की गहन तलाशी ली. इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान पुलिस के हाथ नहीं लगे. छापेमारी के कारण जेल में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था. छापामारी में सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीएसपी रांची दीपक कुमार , सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार,साइबर डीएसपी यशोधरा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : न्यायप्रणाली">https://lagatar.in/injustice-from-the-judicial-system-changing-political-equation-of-santhal/">न्यायप्रणाली

से ”अन्याय”।। बदल रहा संथाल का सियासी समीकरण।। 8 नक्सली अब मोस्टवांटेड।। एक-दूसरे को बचाने में डूबी तीन छात्राएं समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

जेल में बंद हैं मनी लॉड्रिंग के कई आरोपी

झारखंड में ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद कई लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है. झारखंड के मनी लाउंड्रिंग केस के कई प्रमुख आरोपी भी इसी जेल में बंद हैं. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव इस समय इसी जेल में बंद हैं. जेल में छापेमारी के पीछे सबसे बड़ी वजह होती है मोबाइल फोन. यह पहली बार नहीं, जब बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी हुई है.

दिसंबर 2022 में छापेमारी हुई थी

इससे पहले भी दिसंबर 2022 में छापेमारी हुई थी. रांची के साथ- साथ धनबाद और हजारीबाग स्थित जेलों में बंद गैंगस्टर्स द्वारा मोबाइल-सेलफोन के जरिए गिरोह ऑपरेट करने की खबर आयी थी. इसके बाद छापेमारी की गयी थी. रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के भीतर 150 से भी ज्यादा मोबाइल सिम एक्टिव पाये गये थे. पुलिस मुख्यालय ने जेल के भीतर सक्रिय सिमकार्ड नंबर, व्हाट्सएप नंबर, आइईएमईआई नंबर और वर्चुअल नंबर के ब्योरे के साथ रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp