Search

Jharkhand T20 cricket League : रोमांचक मैच में छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हराया

Ranchi :  झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में कल देर रात छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हरा दिया. अंतिम ओवर तक चले इस कांटे के मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स के 169 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.


संथाल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. टीम की ओर से सुनील कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी खेली.


इसके अलावा कुमार सूरज ने 35 और विभोर पांडेय ने 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की. 4 ओवरों में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि राहुल रजक को दो सफलताएं मिलीं.


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स ने कप्तान विराट सिंह (51 रन) और अविनाश कुमार (59 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मैच में अपनी पकड़ मजबूत की. मोहित कुमार ने भी 26 गेंदों में 35 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई.


मैच का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा, जहां टीम को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों में महज 1 रन की दरकार थी. गेंदबाज आशीष कुमार ने शुरुआती दो गेंदें डॉट फेंकने के बाद तीसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज चंदन मुर्मू (18) को आउट कर मैच में सनसनी फैला दी. अब आखिरी 3 गेंदों पर 1 रन की जरूरत थी, जहां विकास सिंह ने चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपनी टीम को सांस रोक देने वाली जीत दिला दी.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//