Search

 
 
 

Jharkhand T20 Cricket League: जमशेदपुर स्टीलर्स फाइनल में पहुंची, कुमार करण के नाबाद 143 रनों के आगे कोयलांचल के उत्कर्ष का शतक बेकार

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 (JT20) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम कोयलंचल सुपर किंग्स को 79 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस हाई-स्कोरिंग नॉकआउट मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से शतकीय पारियां देखने को मिलीं, लेकिन बाजी जमशेदपुर के हाथ लगी.
 

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 (JT20) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम कोयलंचल सुपर किंग्स को 79 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस हाई-स्कोरिंग नॉकआउट मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से शतकीय पारियां देखने को मिलीं, लेकिन बाजी जमशेदपुर के हाथ लगी. जमशेदपुर स्टीलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कोयलांचल सुपर किंग्स की पूरी टीम 17.3 ओवरों में महज 171 रनों पर ही ढेर हो गई.

 

जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज कुमार करण ने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 63 गेंदों में नाबाद 143 रनों की ऐतिहासिक और विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनके अलावा जमशेदपुर की टीम से कप्तान कुमार देवब्रत ने 14 रन और मणिकांत मिश्रा ने 1 रन का योगदान दिया, जबकि रवि शर्मा ने केवल 46 गेंदों में नाबाद 81 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. जमशेदपुर के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रतीक रंजन और मोहम्मद कोनैन कुरैशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अमन कुमार सिंह को 2 सफलताएं मिलीं और शक्ति सिंह व रवि शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

 

दूसरी तरफ  विपक्षी टीम कोयलांचल सुपर किंग्स के गेंदबाजों को जमशेदपुर के बल्लेबाजों के आगे काफी संघर्ष करना पड़ा. कोयलांचल की टीम से जुनैद अशरफ और हर्ष राज ही 1-1 विकेट लेने में सफल रहे, जबकि राहुल प्रसाद, शुभ शर्मा, गुंजन कुमार यादव और संतु कुमार यादव को कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स की ओर से कप्तान उत्कर्ष सिंह ने अकेले मोर्चा संभालते हुए अपनी टीम के लिए 46 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी.

 
कोयलांचल की टीम से रॉबिन मिन्ज ने 14 रन, लक्ष्य ने 10 रन और हर्ष राज ने 11 रन बनाए, जबकि शरनदीप सिंह (3 रन), शुभ शर्मा (4 रन), योगेश भास्कर (8 रन), संतु कुमार यादव (1 रन), राहुल प्रसाद (3 रन) और जुनैद अशरफ (3 रन) पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स के बीच खेला जाना है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में जमशेदपुर स्टीलर्स से भिड़ेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही