Search

 
 
 

Jharkhand T20 League: दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल, दर्शकों की संख्या में 80% की गिरावट

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही झारखंड टी20 लीग के दूसरे दिन मौसम के बदले मिजाज और अचानक हुई बारिश ने खेल के रोमांच पर पानी फेर दिया.
 

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही झारखंड टी20 लीग के दूसरे दिन मौसम के बदले मिजाज और अचानक हुई बारिश ने खेल के रोमांच पर पानी फेर दिया. 

 

टूर्नामेंट के पहले दिन जहां दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखी गई थी, वहीं दूसरे दिन खराब मौसम के कारण दर्शकों की संख्या में लगभग 80 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और स्टेडियम के स्टैंड्स पूरी तरह सूने नजर आए.

 

लीग के दूसरे दिन आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए रहे और मैच शुरू होने के कुछ समय बाद ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. खराब मौसम और बारिश के कारण खेल प्रेमियों का उत्साह ठंडा पड़ गया, जिससे अधिकांश फैंस ने स्टेडियम आने के बजाय घरों में ही रहना मुनासिब समझा. मौसम की इस बेरुखी की वजह से न सिर्फ दर्शक दीर्घा खाली रही, बल्कि मैदान पर चल रहे मुकाबले में व्यवधान पैदा हुआ.

 

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की आशंका है. हालांकि, आयोजकों को उम्मीद है कि जैसे ही आसमान साफ होगा, क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम का रुख करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही