Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन वुडबॉल टूर्नामेंट संपन्न, रांची डायमंड बनी विजेता

Ranchi: रविवार को झारखंड राज्य वुडबॉल संघ एवं सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रांची कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रथम झारखंड तान्याज वेल्फेयर फाउंडेशन वुडबॉल टूर्नामेंट 2023 का समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में विवेकानंद यूथ क्वेक फाउंडेशन का भी सहयोग रहा. इस लीग चैंपियनशिप में पूरे राज्य से 6 टीमों ने भाग लिया. जिसमें रांची डायमंड की टीम पहले स्थान पर रही. सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं

प्रथम पुरस्कार रांची डायमंड टीम के शुभम ,अजीत, गीता, ललिता ने प्राप्त किया. दूसरे स्थान वुडबॉल ब्लास्टर के अंकित, निक्की, रेशमी, आशुतोष ने प्राप्त किया. तीसरा स्थान वुडबॉल राइनोज के बंटी टोप्पो,डबलू मुंडा, राजेश गोप, नीरा कुमारी ने प्राप्त किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में हाईकोर्ट के अधिवक्ता पी के लाल, एम. एम. सिद्धिकी,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद युथ क्वेक् फाउन्डेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल रहे. वहीं विशिष्ठ अतिथि तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाउंडेशन के फाउंडर राज कुमार साहू, को फाउंडर अंशिका सिंह, अध्यक्ष अनवरी अंजुम, रोहित कुमार, सोनी देवी, हरीश चंद्र विशाल कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बदलेगी">https://lagatar.in/rims-system-will-change-18-ventilators-and-100-oxygen-point-repair-damaged-orders-for-essential-medicines-also/">बदलेगी

रिम्स की व्यवस्था: खराब पड़े 18 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन पॉइंट रिपेयर, जरूरी दवाइयों के भी आर्डर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही