Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित, देशभर के 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ranchi : 13 और 14 मई को रांची के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई. बता दें कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड कर रहा है. पिछले दिनों मलेशिया में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ी काजल कुजूर सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. राज्य के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक एवं सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के राज्य प्रतिनिधि रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि मेजबान टीम झारखंड के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. राज्य भर से कुल 350 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के द्वारा एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बतलाया कि राज्य की मेजबानी में यह पांचवा राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन राज्य के खेलगांव में किया जा रहा है. जिसमें देशभर से लगभग 700 कराटे खिलाड़ी एवं 50 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/tribal-village-of-pm-awardee-district/">पीएम

अवार्डी जिले के आदिवासी गांव का हाल बेहाल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों में मुख्यत: कुमार अरिंदम, कृतिका कुमारी, प्रतिभा तिग्गा, रीतिक तिग्गा, आरती टोप्पो, दीपशिखा तिग्गा, ऐलिसन रूपुल खाखा, आदित्य प्रबजोत विष्णु, अद्रिय विष्णु, अक्षज जायसवाल, आरोही भूमि कच्छप, आरोन क्रिस्टी मिंज, आशिनी जुरैद मिंज आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/50-wives-more-than-30-children-name-is-roopchand/">50

पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही