Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड की टीम चैंपियन

Ranchi :  दिल्ली के डॉ आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 63 वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम चैंपियन बनी. फाइनल मुकाबले में झारखंड  टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 4-1 के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनी. झारखंड की ओर से फाइनल मुकाबले में संजना उरांव ने 2 गोल, उर्वशी कुमारी और बबिता कुमारी ने एक एक गोल किया.

बांग्लादेश की टीम केवल एक गोल कर पायी

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने केवल एक गोल किया. टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार झारखंड की ललिता बोनपाई को और टूर्नामेंट की बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अनिशा उरांव को दिया गया. बता दें सभी झारखण्ड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जेएसएसपीएस) की खिलाड़ी हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम को बधाई दी

झारखंड की बेटियों के शानदार प्रदर्शन और टीम की जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी टीम को बधाई दी. सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में अपराजेय रहते हुए झारखंड की बेटियों ने खिताब जीता. टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 और हरियाणा को 4-2 से हराकर अपनी मजबूत छाप छोड़ी.

फ्लाइट से रांची आयेगी चैंपियन टीम

63 वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम बुधवार को फ्लाइट से रांची आयेगी. टीम की कप्तानी प्रियतम तिर्की के जिम्मे थी. टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनिता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन कुजूर, पूनम कुमारी, ललिता बोयपाई शामिल थी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में चैंपियन बच्चियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा.सम्मान समारोह में चैंपियंस को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन संयुक्त रूप से सम्मानित करेंगे.

झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी

फाइनल में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पूर्व निदेशक सुशील कुमार वर्मा, एलएमसी सदस्य मुकुल टोप्पो, जेएसएसपीएस कोच सोमनाथ सिंह, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को  जीत की बधाई दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही