Search

 
 
 

दिल्ली से अंडर-19 खेलने के बाद झारखंड टीम की घर वापसी, ऑल राउंडर उत्कर्ष सिंह का रहा शानदार प्रदर्शन

 
Ranchi : हाल के दिनों में क्रिकेट जगत में ऑल राउंडर खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है. झारखंड की टीम में भी एक से बढ़कर एक ऑल राउंडर मौजूद हैं. इनमें उत्कर्ष सिंह भी हैं. उत्कर्ष झारखंड के बेहतरीन ऑल राउंडर की सूची में सुमार हैं. उत्कर्ष का जन्म 7 मई 1998 को रांची में हुआ. हलांकि उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली से की. उन्होंने इसकी ट्रेनिंग तारक सिन्हा की निगरानी में की, जिन्होंने ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग किया है. झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी में क्रिकेट खेलने से पहले उत्कर्ष ने दिल्ली की टीम के लिए अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है.

उत्कर्ष का अबतक का सफर

  • बल्लेबाजी में ईशान किशन को और गेंदबाजी में शहबाज नदीम को अपना रोल मॉडल मानते हैम उत्कर्ष.
  • 2021 के आईपीएल में पंजाब ने उत्कर्ष को अपनी टीम के लिए खरीदा था. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
  • फर्स्ट क्लास मैच में उत्कर्ष ने 9 नवंबर 2017 को डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने फर्स्ट क्लास में 25 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1041 रन बनाए हैं. वहीं 34 वकेट चटकाए हैं.
  • लिस्ट ए में उत्कर्ष ने 11 फरवरी 2018 को डेब्यू किया था. 2018 से अब तक उन्होंने 32 मैच खेले हैं, जिसमें 921 रन बनाए हैं जबकि 24 विकेट लिए हैं.
  • टी20 में उत्कर्ष ने 24 फरवरी 2019 को डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक टी20 के 25 मैचों में 327 रन बनाए हैं. वहीं 21 विकेट अपने नाम किये हैं.
इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/31-proposals-got-approval-in-hemant-cabinet/">हेमंत

कैबिनेट में 31 प्रस्ताव को म‍िली मंजूरी, जानिये ड‍िटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही