Search

जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 3 जून को

  • 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023
Ranchi : 27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राउरकेला में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 3 जून को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में होगा. चयन ट्रायल में झारखंड की कोई भी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकती है, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई है. ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है. जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय या कॉलेज में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं, उस संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/deployment-of-six-engineers-to-ensure-that-there-is-no-power-cut-in-presidents-programs/">राष्ट्रपति

के कार्यक्रमों में बिजली न कटे, इसके लिए छह इंजीनियरों की तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp