Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयरन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Nirsa : गुजरात के भुज में आयरन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन किया. पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची, जबकि महिला टीम ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है.

  पुलिस परेड ग्राउंड भुज में हुई प्रतियोगिता

यह जानकारी देते हुए झारखंड पुरुष टीम के मैनेजर सह कोच मैथन निवासी वसीम झा ने कहा कि सोमवार को गुजरात के पुलिस परेड ग्राउंड भुज में आयोजित आयरन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 24 राज्यों के 400 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें पुरुष टीम बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक गई.

भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

मालूम हो कि आयरन वॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की टीम पहले शामिल नहीं होती थी, परंतु पहली ही बार में खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.  उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में आयरन बॉल प्रतियोगिता में टीम और बेहतर करेगी. वसीम झा ने झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी बल दिया, जिससे आयरन बॉल के प्रति लोगों का रुझान एवं जानकारी बढ़ सके. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/vehicle-crushed-a-woman-in-katras-dhanbad/">धनबाद

के कतरास में वाहन ने महिला को कुचला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही