Search

 
 
 

झारखंड : गर्म कपड़े निकालने का वक्ता आ गया, तीन दिन में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, गुलाबी ठंड का एहसास

Jharkhand News :    पिछले कुछ दिनों से रांची में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है.शनिवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई थी. इससे पहले शुक्रवार को राजधानी में दोपहर और शाम के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई थी.बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है.
 
झारखंड में गिरेगा पारा (फाइल फोटो)

Jharkhand News :  झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर बढ़ने लगा है. मतलब आप सबके लिए गर्म कपड़े निकालने का वक्त आ गया है.

 

आज रविवार सुबह राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्का कुहासा छाया रहा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगा. मौसम विज्ञान केंद्र  रांची के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. लेकिन रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

 

पिछले कुछ दिनों से रांची में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है. शनिवार शाम को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी. इससे पहले शुक्रवार को राजधानी में दोपहर और शाम के समय अच्छी बारिश हुई थी. बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है. अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने के संकेत है.

 

रात के तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसका असर रात और सुबह के मौसम पर अधिक दिखेगा.

 

तापमान कम होने से लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी. खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वालों और देर शाम तक बाहर रहने वालों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे लोग गर्म कपड़े साथ रखें.

रांची में अधिकतम तापमान भी गिरा

मौसम केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है.

 

आने वाले दो-तीन दिन के भीतर सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ होने के साथ धूप निकल सकती है. सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी. ऐसे में अगले कुछ दिनों में लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही