- 108 सदस्यों को अब तक नहीं मिला पूरा भुगतान
Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग, कर्मचारी गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, डोरंडा रांची से जुड़ा एक मामला सामने आया है. समिति की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मौजा आनंदी थाना ओरमांझी में लगभग 31 एकड़ 03.4 डिसमिल जमीन की खरीद की गई थी. इसके बाद समिति की आमसभा में बहुमत के आधार पर उक्त जमीन को बेचने का निर्णय लिया गया.
पत्र के अनुसार, समिति ने उक्त जमीन को ‘जैसी है, जहां है’ के आधार पर मेसर्स सिद्धि विनायक कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बिक्री के लिए एकरारनामा किया है. एकरारनामा के अनुसार सिद्धि विनायक कंपनी की ओर से प्रथम किस्त का भुगतान समिति के खाते में किया जा चुका है.
हालांकि, पत्र में कहा गया है कि प्राप्त राशि में से अब तक 108 सदस्यों को उनके हिस्से की मूल राशि का भुगतान किया जा चुका है और भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है.
समिति की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ सदस्य पैसा लेने वाले सदस्यों को भड़का रहे हैं और अवैध एवं अनैतिक रूप से समिति के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके कारण सदस्यों को उनकी राशि का भुगतान करने में कठिनाई हो रही है. पत्र में यह भी कहा गया है कि समिति के इस मामले में थाना ओरमांझी और रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment