Search

 
 
 

झारखंड : पुलिस थानों के लिए वाहनों की खरीद की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित

 
  • पुलिस थानों के लिए खरीदने हैं 1255 चार पहिया और 1697 दोपहिया वाहन
  • 2952 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी का प्रस्ताव है लंबित
Saurav Singh Ranchi :  कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना पुलिस की जिम्मेवारी होती है. कहीं कोई घटना हो जाये तो पुलिस पर घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने का दवाब भी होता है. यही वजह है कि राज्य सरकार पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगी है. लेकिन जानकर हैरानी होगी कि झारखंड पुलिस थानों के लिए कुल 1255 छोटे चारपहिया  और 1697 दो पहिया वाहनों की खरीदारी का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है. गौरतलब है कि एसआरई (सिक्योरिटी रिलेडेट एक्सपेंडिचर) के तहत पहले 16 जिलों के वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन पिछले साल अप्रैल में 16 जिलों में से 11 जिलों को हटा दिया गया. जिसकी वजह से छोटे चार पहिया वाहनों की अचानक कमी हो गयी है. जिनका उपयोग पहले एसआरई के तहत किराये के आधार पर किया जाता था.

1734 चार पहिया वाहन में से 418 खराब

झारखंड के सभी जिले की पुलिस के पास वर्तमान में कुल 1734 चार पहिया वाहन हैं, जिनमें से 418 खराब पड़े हैं. वहीं 1,316 वाहन ठीक है. इन 1316 वाहन में से 1196 वाहन 15 साल पुराने हो चुके हैं. झारखंड पुलिस के पास सिर्फ 120 नये वाहन हैं, जिसकी स्थिति ठीक है. बाइक की बात करें तो झारखंड पुलिस में वर्तमान में 1397 बाइक हैं, जिनमें 180 खराब पड़े हैं.

पुलिसकर्मी 15 साल पुराने वाहनों से संभाल रहे विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी

पुलिसकर्मी 15 साल पुराने 1196 वाहनों से विधि व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में झारखंड पुलिस द्वारा उपयोग किये जाने वाले 1196 छोटे चार पहिया वाहन 15 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं. लेकिन अब तक नये वाहन नहीं आये हैं. ऐसे में जब तक नये वाहन नहीं आ जाते हैं. तब तक पुलिसकर्मी मरम्मत कर विधि इसका उपयोग व्यवस्था संभालने में कर रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही