Search

 
 
 

झारखंड : आंधी- बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

 
Ranchi : राजधानी समेत झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई. पिछले चार दिनों से आंधी-पानी से रांची समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश 7.2 मिमी रांची में रिकॉर्ड की गई थी. वहीं गुरुवार को सबसे अधिक वर्षा 78.8 मिमी गढ़वा जिले में रिकॉर्ड की गई है. बारिश होने से गर्म हवा से राहत तो मिली है, लेकिन आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) बढ़ गयी है.

गिरिडीह में सबसे अधिक बारिश, हजारीबाग में आंधी

पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि तथा तेज हवा दर्ज की गयी है. राज्य में सबसे अधिक तेज सतही हवा 81.4 केएमपीएच हजारीबाग में दर्ज किया गया है. वहीं सबसे अधिक वर्षा 78.2 मिमी गिरिडीह में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.5°C डालटनगंज, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2°C चाईबासा में दर्ज किया गया है.

मौसम का यही हाल बना रहेगा : मौसम वैज्ञानिक 

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम अब ऐसा ही रहने की उम्मीद है. रांची में 29 और 30 मई को मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे. बारिश के भी आसार हैं. उन्होने कहा कि इस साल केरल में मानसून 4 जून तक आने की संभावना है. ऐसा होने पर झारखंड में मानसून 12 जून तक आ सकता है. रांची में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है. बताया कि हर साल कोल्हान व संथाल से मानसून झारखंड में प्रवेश करता है. इसे भी पढ़ें –जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही